फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभ्यर्थियों के लिए 50 बसों के फेरे बढ़ाए

Tue, 09 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने विशेष सुविधा प्रदान की है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डिपो से संचालित 50 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अभ्यर्थियों को यह सुविधा 10 जून तक मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार से पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा 10 जून तक चलेगी। गैर जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। प्रदेश सरकार से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए किराया आधा कर दिया है। रायबरेली डिपो से कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित अन्य सभी रूटों पर संचलित बसों के फेरे बढ़ाए हैं।

इससे दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में आसानी हुई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार व्यवस्था पर पूरी नजर रखे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के विशेष प्रबंध किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन बसों को संबंधित रूटों पर भेजा जाएगा। यह लिखित परीक्षा 10 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह सुविधा लगातार जारी रहेगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उधर, सोमवार को डिपो पर दिनभर गहमागहमी रही। यात्रियों और अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए बसें तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें