इसके अलावा जॉइन करने के बाद भी 12 शिक्षकों ने इस्तीफा देकर शैक्षिक प्रमाणपत्र वापस ले लिए हैं। जिले में पूर्व माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
19 सितंबर को नियुक्ति पत्र देकर सभी को 5 अक्तूबर तक स्कूलों में जॉइन करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद भी 48 शिक्षकों ने तय समय में स्कूलों में जॉइन नहीं किया।
अवधेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, आलोक रंजन, नरेंद्र बहादुर, राजेश कुमार, सारिका शर्मा, स्मिता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, शुभ्रा श्रीवास्तव समेत सभी 48 विज्ञान गणित शिक्षकों के नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को पत्र जारी करके उनकी नियुक्ति को निरस्त करने की जानकारी दे दी है। इसके अलावा विज्ञान और गणित विषय के 12 शिक्षकों ने स्कूलों में जॉइन करने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
सभी ने अपने प्रमाणपत्र वापस ले लिए हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण ऐसा किया है।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित समय तक 48 शिक्षकों ने जॉइन नहीं किया। इसीलिए उनके नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें जॉइन नहीं कराया जाएगा।