रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के भीतर शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार देर रात तबादला सूची जारी हुई, जिसमें 452 शिक्षकों का सफलता मिल गई। जिले के 622 शिक्षकों का डाटा लॉक किया गया था। अब तबादला सूची में शामिल शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराना है।
तबादले के लिए 658 शिक्षकों ने आवेदन किए थे, जिनमें 36 आवेदन निरस्त हो गए थे। बाकी 622 शिक्षकों का डाटा लॉक किया गया था, जो तबादला सूची आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को सूची सामने आई तो शिक्षकों का इंतजार खत्म हुआ। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि 452 शिक्षकों का तबादला हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तबादले वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के संबंध में जल्दी ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।