फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 4.50 क्विंटल छेना-खोवा नष्ट, आठ नमूने भरे

Wed, 26 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
महराजगंज तहसील क्षेत्र में एक दुकान में छापामारी के दौरान नमूना सील करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि
विज्ञापन
रायबरेली। रक्षाबंधन पर घटिया मिठाई और खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में छापा मारा। लालगंज और महराजगंज तहसील क्षेत्रों में 4.50 क्विंटल घटिया छेना, कालाजाम और खोवा नष्ट कराया। आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। मिठाई दुकानदारों को नोटिस दिया। कई कारोबारी दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने भोजपुर बाजार स्थित झुल्लन स्वीट हाउस के निर्माण परिसर का निरीक्षण किया। चमचम मिठाई, छेना व पनीर का नमूना लेते हुए करीब 150 किलो चमचम छेना मिठाई को नष्ट करा दिया। इसकी कीमत करीब 46 हजार रुपये है।

चौहान स्वीट हाउस भोजपुर के विनिर्माण परिसर से खोया व छेना मिठाई का नमूना लेने के साथ ही 26250 रुपये का 75 किलोग्राम खोया और छह हजार रुपये का 25 किलोग्राम छेना नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार, कंचनलता ने अघौरा थाना बछरावां स्थित वीरेंद्र कुमार छेना वाले के विनिर्माण इकाई से छेने का एक नमूना लेते हुए 25 हजार रुपये कीमत का 100 किग्रा छेना नष्ट कराया।
विज्ञापन


अघोरा स्थित बबलू छेना वाले के विनिर्माण इकाई से काला जाम का एक नमूना लेकर 25 हजार रुपये कीमत का 100 किलोग्राम कालाजाम नष्ट कराया। पड़ेरा स्थित आशीष कुमार के विनिर्माण इकाई से छेना मिठाई का एक नमूना भरा। अभियान लगातार जारी रहेगा।

महराजगंज तहसील क्षेत्र में एक दुकान में छापामारी के दौरान नमूना सील करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें