फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई के लिए 43 सीटें लॉक

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को एम्स दरियापुर में एमबीबीएस में दाखिले के लिए आए स्टूडेंट्स के साथ वरिष्? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहले बैच के दाखिले के लिए गुरुवार को दूसरे चरण की काउंसलिंग हुई। दिल्ली, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य प्रांतों के 21 छात्र-छात्राओं ने यहां पहुंचकर सीटें लॉक की। अब तक 50 सीटों में 43 सीटें लॉक हो चुकी हैं। पहले चरण में 22 दाखिले हुए थे। दाखिले को लेकर स्टूडेंट्स में जोश व खुशी देखने को मिली। एक-एक करके सभी ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों को चेक कराकर सीटें लॉक की। 26 जुलाई को भी काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

एम्स दरियापुर में 13 अगस्त से ओपीडी शुरू हुई थी। इस साल भी अगस्त माह से ही एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पहले बैच में 50 बच्चों के दाखिले होने हैं। 04 जुलाई को पहले चरण की काउंसलिंग हुई थी। जिसमें 22 सीटें लॉक हो सकी थी। दिल्ली में दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद आवंटित स्टूडेंट्स ने यहां आकर दाखिले की औपचारिकता पूरी कराना शुरू कर दिया। एम्स दरियापुर पहुंचकर गुरुवार को 21 स्टूडेंट्स ने सारी औपचारिकताओं को पूरी कराकर दाखिला लिया।
एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने एक-एक करके छात्रों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को चेक किया। अब तक शिवम कुमार, सुनील यादव, श्रुति सोनल, ऋषभ गर्ग, सुभाष पवार, वैशाली निरंजन, राजेश सिसोदिया, प्रिया सिंह, मेघा झिरवाल, आर एनेंथू, दिलराज मीणा सहित 43 स्टूडेंट्स ने एम्स में पहुंचकर दाखिला ले लिया है। शेष बचीं सात सीटों के लिए 26 जुलाई को भी काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

एम्स में सीनियर रेजीडेंट के पदों को भरने के लिए वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसके लिए 26 जुलाई तक एम्स दरियापुर की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। 31 जुलाई को एम्स दरियापुर परिसर में ही वॉक इन इंटरव्यू करके सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा।
एमबीबीएस के पहले बैच को शुरू कराने के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 24 फैकल्टियों (संकायों) को भरने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में प्रक्रिया चल रही है। 03 जुलाई तक आवेदन जमा होने के बाद आगे का काम चल रहा है। संकायों के पदों के भरने की पूरी जिम्मेदारी पीजीआई चंडीगढ़ को ही दी गई है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स रायबरेली समीर शुक्ला ने बताया कि एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई अगस्त माह से शुरू होनी है। 50 सीटों में अब तक 43 सीटें लॉक हो चुकी है। गुरुवार को दूसरे बैच की काउंसलिंग में 21 सीटें लॉक हुईं। शेष सात सीटों के लिए 26 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसके अलावा सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए 31 जुलाई को वॉक इन इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें