तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाने की पुलिस ने चार लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी घूम-घूमकर स्मैक बेचते थे।
बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मुकुन मजरे रमई गांव निवासी रामबहादुर के पास से 35 ग्राम, रामसुफल से 45, सवितापुर गांव निवासी अंजनी कुमार पांडेय के पास से 40 ग्राम और शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बहेगी निवासी निर्मल कुमार के पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। सभी लोग अलग-अलग जगहों पर स्मैक की बिक्री कर रहे थे।