फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता छात्र का शव कुएं में मिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव शुक्रवार को कुएं से मिलने से सनसनी फैल गई। वह पिछले पांच दिनों से लापता था। शुक्रवार को कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन



सैम्बसी गांव निवासी मो. कलीम का आठ वर्षीय बेटा नासिर मोहनगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा-एक का छात्र था। 20 जनवरी को स्कूल से वापस आने के बाद वह लापता हो गया।


काफ ी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को जब गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए गांव के किनारे गए तो कुएं में बदबू आ रही थी। निकट जाकर देखा तो शव पड़ा था।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान बब्लू मिश्रा की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नासिर के रूप में हुई। मो कलीम की पांच पुत्रियां व तीन पुत्रों में वह सबसे छोटा था। एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें