फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की कैंटीन में हल्दी पाउडर का नमूना फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की कैंटीन से लिया गया हल्दी पाउडर का नमूना जांच में फेल हो गया है। जांच में हल्दी पाउडर में कीड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन



एफएसडीए में जांच रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसी तरह अन्य दुकानों से लिया बेसन का नमूना भी फेल हो गया है।


राजस्थान की बीकानेरी पापड़ भी मानक पर खरा नहीं उतरा। जांच रिपोर्ट आने के बाद बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी के मुताबिक इसी साल पुरुष जिला अस्पताल स्थित कैंटीन से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया था।


हल्दी पाउडर में अखाद्य कलर पाया गया है, जो खाने योग्य नहीं था। बताया कि हल्दी पाउडर से मिलाकर भोजन तैयार किया जाता है। इसके खाने से रोगियों की सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि राजस्थान की बीकानेरी का नमूना भी जांच में फेल गया है। बीकानेरी पापड़ एक्सपायरी डेट का था। साथ ही लाइसेंस नंबर अंकित नहीं था।


उन्होंने बताया किक सुपर मार्केट स्थित न्यू अग्रवाल स्वीट्स से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में कीड़े पाए गए हैं।


उन्होंने बताया कि घुरवारा स्थित गोवर्धन किराना स्टोर से हल्दी साबूत का लिया गया नमूना भी असुरक्षित पाया गया है। बेसन में भी कीड़े मिले हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें