आज से बदले समय से पहुंचेंगी 17 ट्रेनें
रायबरेली। ट्रेनों के आगमन के समय में 12 जुलाई से अस्थायी रूप से संशोधन किया गया है। रायबरेली से होकर जाने वाली 17 गाड़ियां प्रभावित रहेंगी, जो गंतव्य स्टेशन पर अपने तय समय से 15 से 60 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।
इनमें 14257 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-दिल्ली, 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, 14511 इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 14307 प्रयास-बरेली, 14369 सिंगरौली-बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14308 बरेली-प्रयाग, 14116 हरिद्वार-इलाहाबाद, 14201 जौनपुर-रायबरेली, 14259 मुगलसराय-लखनऊ, 14215 इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती, 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस शामिल हैं।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कित उत्तर रेलवे संरक्षा तथा ढांचागत मरम्मत के कुछ कार्य करा रहा है, जिससे कई बार रेलगाड़ियों के उनके प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नियत समय पर पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती है।
इसीलिए अस्थायी तौर पर गाड़ियों के टर्मिनल पर पहुंचने का समय बदला गया है। इसका असर रायबरेली स्टेशन पर गाड़ियों के पहुंचने के समय पर नहीं पड़ेगा। यह उपाय पूरी तरह से अस्थायी है, जो कि बेहद जरूरी संरक्षा कार्यों के पूरा होने तक जारी रहेगा।