फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार हेडमास्टर, दो टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार हेडमास्टर, दो टीचर
विज्ञापन



महाराजगंज (रायबरेली)। खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने बुधवार को विकास क्षेत्र के सात विद्यालयों का निरीक्षण किया।


इस दौरान जहां चार हेडमास्टर अनुपस्थित पाए गए, वहीं दो सहायक अध्यापक और दो अनुदेशक भी अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन कटा जाएगा और बाकी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निरीक्षण के दौरान भैयापुर के स्कूल में मध्याह्न भोजन भी बनता हुआ नहीं मिला।


बीईओ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुरावां में निरीक्षण किया तो वहां नामांकित 127 बच्चों में से 23 बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक मंजू मिश्रा, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, अनुदेशक ज्ञानेंद्र कुमार एवं इंद्रेश सिंह अनुपस्थित थे।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय मूंगताल में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सोहनपाल अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में उनका अवकाश दर्ज था।


प्राथमिक विद्यालय भैयापुर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को वहां नामांकित 60 बच्चों में से 11 बच्चे ही उपस्थित मिले और मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया था। प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्र साहू, सहायक अध्यापक शशांक गौरव अनुपस्थित पाए गए।


बीईओ के निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैड़ावा में नामांकित 67 में से 24 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक विंध्या प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, जबकि उनके हस्ताक्षर रजिस्टर में अंकित थे।


प्राथमिक विद्यालय कैड़ावा में सभी अध्यापक उपस्थित थे और छात्रों की उपस्थिति भी संतोषजनक रहीं। बीईओ ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन



साथ ही अनुपस्थित अनुदेशकों एवं सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने सभी विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप यूनिफॉर्म एवं किताबें बांटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें