फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क पूरा न होने पर एसजेएस की अध्यापिका ने की छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने छात्र को पीटा
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। होमवर्क न पूरा करने पर एसजेएस स्कूल की एक अध्यापिका ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र के माता-पिता जब विद्यालय में शिकायत करने गए तो उल्टे उन्हें धमकी दे डाली।


छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। छात्र के पिता मॉडर्न कोच कारखाना में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन



मॉडर्न कोच कारखाने के आवासीय परिसर में रहने वाले सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीरपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमोल सिंह (10) एसजेएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 6-बी का छात्र है।


10 मई को बेटा विज्ञान विषय का होमवर्क पूरा करके नहीं गया था। इस पर विज्ञान विषय की अध्यापिका ज्योति बाजपेयी ने बेटे की डस्टर से पिटाई कर दी।


पिटाई से बेटे के हाथ, गाल आदि जगहों पर चोटें आईं हैं। घर आने पर उसने आपबीती बताई। 11 मई को इसकी शिकायत करने जब विद्यालय गए तो न तो प्रबंधक मिले और न ही प्रधानाचार्य।
विज्ञापन



शनिवार को जब फिर से वह लोग शिकायत करने विद्यालय गए तो प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने धमकाना शुरू कर दिया। आमोल की मां अनीता मौर्य ने अध्यापिका के खिलाफ तहरीर दी है।


प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मां की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। छात्र का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें