फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम के झाम से मिलेगी लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में शुरू होगा ओवरब्रिज, दूर होगा जाम
विज्ञापन


रायबरेली। रायबरेली-कानपुर मार्ग पर मामा चौराहा के पास रेल क्रॉसिंग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर जून से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।

इस पुल पर आवागमन शुरू होने से लोगों को न सिर्फ आने जाने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि शहर में जाम के झाम से राहत मिल जाएगी।

पुल शुरू होने से हर दिन एक लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। अब महज दस फीसदी काम ही बचा है। सेतु निगम के अधिकारियों ने जल्द से जल्द ओवरब्रिज को शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

रायबरेली-इलाहाबाद रेलखंड पर ढाई साल से ज्यादा समय से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

जहां पर पुल बन रहा है, वह रायबरेली-कानपुुर मार्ग पर पड़ता है। यह मार्ग लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाकर समाप्त होता है।

मौजूदा समय में बाइक, साइकिल सवारों को छोड़कर बाकी वाहनों का आना जाना बंद कर दिया गया है। बडे़ वाहनों को शहर के अंदर से डिग्री कॉलेज चौराहा से होते हुए इलाहाबाद या फिर लखनऊ की तरफ भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शहर में जाम की समस्या हर दिन रहती है। सेतु निगम के अफसरों की मानें तो 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। जून में ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। तेजी से निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें