फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने तहसील व सीएचसी के निरीक्षण के बाद कनहा में लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल को फटकार, होगी पारिवारिक लाभ योजना की जांच
विज्ञापन


डलमऊ (रायबरेली)। जिले के नोडल अधिकारी व खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तेखारुद्दीन ने शुक्रवार को डलमऊ की तहसील व सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद कनहा गांव में चौपाल लगाई।

तहसील के कायाकल्प के लिए राजस्व परिषद को प्रस्ताव तैयार करके भेजने के आदेश दिए। लापरवाही मिलने पर कनहा के लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए पारिवारिक लाभ योजना की जांच एक महीने में कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कंगारू मदर केयर यूनिट पर खुशी जताते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कराने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही।

अपर मुख्य सचिव ने सबसे पहले सीएचसी डलमऊ का निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड मशीन व एक्सरे मशीन के खराब होने की जानकारी होने पर सीएमओ को तत्काल व्यवस्था कराने के आदेश दिए।

खंडहर भवन को गिरवा नया बनवाने के लिए कहा। केएमसी का निरीक्षण करने के बाद खुशी जताते हुए संबंधित लोगों को पुरस्कृत कराने की बात कही।

तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव को दशा बेहद खराब मिली। उन्होंने एसडीएम को अधिवक्ता चैंबर, तहसील के अधिकारियों के चैंबरों के साथ ही सड़क आदि के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर राजस्व विभाग को भेजने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वे भी इस संबंध में शासन को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कनहा गांव पहुंचकर चौपाल लगाई। योजनाओं में शिथिलता बरतने वाले लेखपाल रामकुमार को फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि गांव में पारिवारिक लाभ योजना की जांच कराकर तत्काल सभी पात्रों को इसका लाभ देकर एक माह में जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि मनरेगा में 50 दिन काम पूरा कर चुके श्रमिकों के नाम श्रम विभाग को सौंपें, जिससे श्रमिकों को 14 योजनाओं का लाभ पाने के लिए कार्ड जारी किया जा सके।

ग्रामीणों ने पानी, बिजली और सड़कों की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि अगली बार वे जिस भी गांव में जाएंगे वहां मनरेगा के श्रमिकों को कार्ड बांटेंगे।

इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, पीडी इंद्रसेन सिंह, एसडीएम प्रदीप वर्मा, बीएसए संजय शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें