फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्रुआ की बस की टक्कर से मिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्रुआ की बस मिनी बस से टकराई, 22 यात्री चोटिल
विज्ञापन


फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) में संचालित बस ने सवारियों से भरी एक मिनी बस में टक्कर मार दी। हादसे में मिनी बस पर सवार 22 यात्रियों को चोटें आईं हैं।

मिनी बस यात्रियों को लेकर जायस से रायबरेली जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। इग्रुआ की खाली बस रायबरेली की तरफ आ रही थी।

नहर कोठी चौराहा पर इग्रुआ की बस ने मिनी बस में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार 22 यात्रियों को चोटें आईं हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायस कस्बे के जेर मश्जीद निवासी एवं मिनी बस के मालिक रानू ने बताया कि इग्रुआ में संचालित बस की टक्कर से यह हादसा हुआ है।

गनीमत रही कि चालक ने बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे यात्रियों की जान बच गई। कार्यवाहक एसओ अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें