रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर जल्द पूरा होगा ओवरब्रिज का निर्माण
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर आईटीआई के निकट ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। अधिग्रहण न होने से ओवरब्रिज निर्माण कार्य ठप हो गया था।
इसके बन जाने से 50 हजार लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने निर्माण एजेंसी को कार्य जल्द पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो जाएगा।
भूमि का अधिग्रहण न होने की वजह से ओेवरब्रिज का निर्माण कार्य छह माह से बंद कर दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम संजय कुमार खत्री ने अधिकारियों के साथ वार्ता की।
भूमि अधिग्रहण के मामले का निपटारा कराया। मामला निस्तारित होने के साथ ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों पोल बनकर तैयार हो गए हैं।
आईटीआई के निकट रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से हाईवे जाम हो जाता है। इससे शहर में भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। इस हाईवे से प्रतिदिन 50 हजार लोगों का आना-जाना रहता है।