पांच शिक्षकों व छात्र समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
डलमऊ (रायबरेली)। भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग डलमऊ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को डलमऊ कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि छात्र रवि कुमार की तहरीर के आधार पर शिक्षक प्रमोद कुमार यादव, दिनेश कुमार, विकास शर्मा, अजीत कुमार और देवेंद्र के साथ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि प्रधानाचार्य श्याम सुंदर की तहरीर पर छात्र रवि कुमार और बाबी निवासी सना दिलावर डलमऊ रायबरेली के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामसुमेर लोधी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री श्याम बाबू जायसवाल और शुभम त्रिपाठी ने एसडीएम डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की।