फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन का आरोपी कर्मचारी सेवा से हुआ बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गबन का आरोपी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त
विज्ञापन


परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर में फर्जी तरीके से पांच लाख रुपये का चेक काटकर गबन करने के मामले में कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और बाबू ने गबन को अंजाम दिया था।

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा गया था। शनिवार को बाबू को सेवा से मुक्त करते हुए ऊंचाहार तहसील से गबन की गई धनराशि को वसूलने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड पांच कटरा बाजार में फर्जी का काम दिखाकर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी भीमसेन सोनकर और बाबू अब्दुल रहमान ने 5.11 लाख रुपये का चेक काटकर गबन कर लिया था।

बाद में मामला पकड़ में आने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों को जेल भेजकर निलंबित भी कर दिया गया था। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद गबन के आरोपी अब्दुल रहमान को पंप आपरेटर के पद पर दोबारा नौकरी दे दी गई थी।
विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर ने बताया कि कर्मचारी अब्दुल रहमान को सेवा का मुक्त दिया गया है। उससे गबन की आधी धनराशि 2.55 लाख रुपये की वसूली के लिए तहसीलदार सलोन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें