फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
76 हजार डीईसी व 32 हजार एलबेंडाजॉल की गोलियां आईं
विज्ञापन

रायबरेली। जिले के 25 लाख लोगों को फाइलेरिया के कहर से बचाने के लिए दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए फाइलेरिया की 76 हजार टैबलेट और 32 हजार एलबेंडाजॉल की गोलियां मंगवाई गई हैं। दवा खिलाने के लिए 3346 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें 19 से 21 दिसंबर के बीच घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा खिलाएंगी।
राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए सभी को दवा खिलाने का निर्णय लिया है। टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगी। जिले में इस साल 2509446 लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शून्य से दो वर्ष और गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। 19 दिसंबर से तीन दिन तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने केे लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अभियान में दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी व एलबेंडाजॉल की एक-एक गोली खिलाई जाएगी। छह से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की दो और एलबेंडाजॉल की एक गोली खिलाई जाएगी। 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन व एलबेंडाजॉल की एक गोली एक साथ खिलाई जाएगी। लोगोें को फाइलेरिया की दवा खिलाने में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के साथ ही एनजीओ की टीमों को भी शामिल किया गया है। जिले में इसकेे लिए 3346 टीमें बनाई गई हैं।

कार्यक्रम एक नजर में
कुल लक्ष्य 25,09,446
कुल टीमें 3346
2 से 5 वर्ष के बच्चे 2,46,326
6 से 14 वर्ष के बच्चे 7,08,187
15 की उम्र से अधिक 15,54,933
कुल डीईसी टैबलेट 75,96,000
कुल एलबेंडाजॉल टैबलेट 32,34,000

प्रोफॉर्मे पर अंकित होगा मुखिया का नाम
लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के साथ ही टीमों को प्रोफॉर्मा भी भरना होगा। पहले की तरह इस बार कागजी खानापूरी नहीं की जा सकेगी। इसके लिए सीएमओ ने सभी सीएचसी के अधीक्षकों को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं। लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। अधीक्षकों को अभियान को पूरा कराने के लिए तैयारी पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

रैपिड रिस्पांस टीमें करेंगी उपचार
फाइलेरिया की दवा खाने के बाद यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या आएगी तो उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें भी बनाई गई हैं। सभी सीएचसी में ये टीमें अभियान के दौरान अलर्ट रहेंगी। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचकर इलाज करेंगी। रिस्पांस टीम में चिकित्सकों के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


फाइलेरिया की दवा लोगों को खिलाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। 25 लाख से अधिक लोगों को दवा के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए 3346 टीमें बनाई गई हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-डॉ. डीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें