फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की कड़ी चौकसी के बीच जायस में होगा नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी की कड़ी चौकसी में होगा मतदान
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की एक मात्र नगर पालिका जायस में 22 नवंबर को होने वाला चुनाव खाकी की कड़ी चौकसी के बीच होगा। 25 बूथों पर 21 हजार से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सकुशल एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अभी से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सतर्क हैं। मतदान प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।
इस बार नगर पालिका जायस में होने वाले नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के 15 और सभासद पद के 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 22 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पांच मतदान केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 21 हजार 298 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सकुशल एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये पूरे मतदान पर नजर रखेंगे। कहीं पर गड़बड़ होने की सूचना पर तुरंत पहुंचेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि चुनाव में 25 दरोगा, 117 सिपाही, 224 होमगार्ड, 72 चौकीदार, 15 महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। यदि कोई चुनाव प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रचार थम गया है। यदि कोई शोरशराबा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें