फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गैरहाजिर पांच मतदानकर्मियों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में गैरहाजिर पांच कर्मियों को एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में मतदान कार्य में लगाए गए कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन चार शिक्षक और एक खाद्य निरीक्षक गैरहाजिर रहे। बीएसए और डिप्टी आरएमओ को नोटिस भेजकर गैरहाजिर कर्मचारियों को 18 नवंबर के प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश और शामिल न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
डिग्री कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि मतदानकर्मी चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराएं। किसी के दबाव में आकर कार्य न करें। सभी मतदानकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को पालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतपत्र लेखा बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसे ठीक प्रकार से बनाएं। पीठासीन अधिकारियों को अपनी डायरी सही तरीके भरने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में 410 मतदान कर्मियों को बुलाया गया था, जिसमें से पांच मतदान कार्मिक शिक्षा विभाग के योगेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र शुक्ल, संजय कुमार, शशिकांत त्रिपाठी एवं खाद्य एवं विपणन के चंद्रकेश यादव प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। कर्मचारियों को 18 नवंबर के प्रशिक्षण में शामिल न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें