फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में डलमऊ, ऊंचाहार, डीह और सलोन क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे चंदाई का पुरवा मजरे सुनासी निवासी शिवचंद्र पाल (19) रविवार शाम बाइक से अपनी चचेरी भाभी के साथ पूरे जमाई मजरे नरेंद्रपुर गांव जा रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर गांव के पास सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाभी बाल-बाल बच गई, जबकि शिवचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉ. राजेश कुमार गिरि ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के वीरनपुर गांव निवासी नंदकिशोर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेड़ई गांव की रहने वाली बिंदेश्वरी को शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह-रायबरेली मार्ग पर सुंदरगंज चौराहा स्थित पेेट्रोल पंप के पास डीह से रायबरेली की ओर जा रही एसयूवी अनियंत्रित हो गई। पहले तो दो बाइकों को टक्कर मारी, फिर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार सानू निवासी उमरन थाना ऊंचाहार और दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र यादव व उसका भाई उपेंद्र निवासी भीतरी मजरे खुरहटी थाना डीह तथा एसयूवी पर सवार विष्णु द्विवेदी पुत्र महेश निवासी सरोजनी नगर लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र यादव की मौत हो गई। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। उधरराघनपुर गांव निवासी विनयपाल शाम को अपनी मां राजरानी के साथ बाइक से राही गांव जा रहा था। राही गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ रमेश यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें