फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब चमका बाजार, बाइक तो किसी ने खरीदा इलेक्ट्रानिक सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर हुई 101 करोड़ की धनवर्षा
विज्ञापन

रायबरेली। धनतेरस पर मंगलवार को जिले की छोटी-बड़ी सभी बाजारों में खरीदारों का रेला उमड़ा। देर शाम तक कारोबार ने करीब 101 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। बर्तन, सराफा, ऑटो, कार, कपड़े, ट्रैक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल आदि की के साथ-साथ गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत चूड़ा, लइया, दिउली खरीदने की होड़ दिखी। बाजार में उमड़ी भीड़ से दिन भर जगह-जगह जाम लगता रहा।
बर्तनों की बिक्री शुरुआती दौर में कम दिखी, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ने से दुकानों में अंदर से लेकर पटरी तक तिल रखने की जगह नहीं बची। ब्रांडेड स्टील के बर्तन लोगों की पहली पसंद बने। एडवांस बुकिंग करा चुके ग्राहकों के साथ ही साइकिलों, मोटर साइकिल, कार, ट्रैक्टर, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को खरीदने के लिए शो रूमों पर खासी भीड़ रही। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहे, यूनियन बैंक तिराहे, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस आदि बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। इसी तरह देहात क्षेत्रों के बछरावां, महराजगंज, हरचंदपुर, सलोन, जगतपुर, ऊंचाहार, गुरुबख्शगंज, खीरों आदि कस्बों में भी सजी दुकानों पर खूब खरीदारी की गई। पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश, हनुमानजी, चूड़ा, लइया, खील और मिठाई खरीदी जाती रही। देर रात तक खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर जमे रहे। खबर लिखे जाने तक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस पर जिले में करीब 101 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस पर हुआ कारोबार
कपड़ा त्र09 करोड़
वाहन त्र40 करोड़
इलेक्ट्रानिक उपकरण त्र15 करोड़
बर्तन त्र12 करोड़
सराफा त्र23 करोड़
मूर्ति त्र1.50 करोड़

चांदी के गणेश लक्ष्मी, तो किसी ने खरीदे सिक्के
सोना और चांदी का बाजार पूरी तरह से छाया रहा। सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच गए। खासकर महिलाओं व बच्चों की तादाद अधिक देखी गई। चांदी व सोने के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब खरीदीं। शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी सराफा बाजार खूब चमका।

बर्तन बाजार में रौनक, व्यापारी खुश
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्रचलन है। यही वजह है कि सबसे अधिक भीड़ लोगों की बर्तन की दुकानों पर रही। कैपरगंज, घंटाघर, सुपर मार्केट और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। हर किसी ने कुछ न कुछ सामान की खरीदारी की। बर्तन व्यापारी वीरेंद्र अग्रहरि, संतोष कुमार का कहना है कि इस बार बर्तन बिक्री खूब हुई।

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खूब डिमांड
उपहारों के इस मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की डिमांड जबरदस्त रही। टीवी, मोबाइल, एसी समेत अन्य सामानों की बिक्री खूब हुई। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने ऑफर भी दिए। इसके कारण दिल खोलकर लोगाें ने खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी संतोष मुरारका, अर्जुन सिंह, राजेश गुप्ता कहते है कि मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज व एलईडी की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही लोग खरीदारी करने के लिए जुटे।

वाहन खरीदकर मंदिरों में की पूजा-अर्चना
चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। ज्यादातर शोरूम में पहले से वाहनों की बुकिंग की गई थी। इसके कारण सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। वाहन खरीदकर लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। विभिन्न कंपनियों के वाहनों के साथ आकर्षक ऑफर भी दिए गए। बाइकों में घड़ी तो कहीं इंश्योरेंस में छूट रही। बाइक विक्रेता नीरज कुमार गुप्ता, हरिहर सिंह और चौपहिया वाहन विक्रेता संजय अरोड़ा, चंद्रहास दीक्षित का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ है।

साड़ी तो किसी ने खरीदा सूट
कपड़ा का बाजार भी खूब गर्म रहा। पूरे दिन दुकानों पर चहल-पहल रही। सर्द मौसम की आहट होने पर किसी ने साड़ी, सूट के साथ ऊनी कपड़े भी खूब खरीदे। साड़ी विक्रेता राधेश्याम गुप्ता, पपिंदर सिंह सलूजा का कहना है कि सबसे अधिक भीड़ साड़ी, सूट और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर रही। यही नहीं लोगों ने पैंट-शर्ट समेत अन्य कपड़े खरीदें। राजस्थानी सूट की भी खरीदारी भी अधिक की गई।
विज्ञापन


लोगों में दिखा खूब उत्साह
उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री जावेद खान का कहना है कि जीएसटी के बावजूद धनतेरस पर लोगों में उत्साह खूब दिखा। यही वजह रही कि बर्तन, सराफा समेत अन्य कारोबार खूब चमका। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर पूरे जिले में 101 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें