फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग नहीं देख सकें कि हादसा करने वाला वाहन कौन था। घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के कामा मजरे जगदीशपुर गांव निवासी शिवदीप (21) पुत्र चंद्रभान किसी काम से जायस कस्बे गया था। देर रात शिवदीप को उसके दोस्त जगदीश वर्मा (55) पुत्र लाला निवासी मुशर्रफ नगर जायस, मुख्तार अहमद (30) निवासी कासिमपुर मिल गए। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर तीनों जायस कोतवाली के पास आपस में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर से रायबरेली की ओर जा रहा अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि जगदीश व मुख्तार अहमद को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया। जिला अस्पताल में जगदीश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के घर घटना की सूचना दी, जिससे उनमें रोना पिटना मच गया। कोतवाल आरपी शाही का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। किस वाहन से हादसा हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें