फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की थमी सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की थमी सांसें
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। स्वाइन फ्लू की चपेट में आई एक महिला की लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। महिला भाभी के घर गई थी, तभी वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आई थी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की देर शाम उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के शंकर नगर निवासी एक व्यक्ति की 30 वर्षीय पत्नी की भाभी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में रहती है। करीब एक पखवारा पहले महिला भाभी के घर गई थी। वहीं वो बीमार हो गई थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। इसकी जानकारी होेेने पर 21 जुलाई को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी की टीम ने उसके घर पहुंचकर परिवारीजनों का इलाज किया था। महिला का लखनऊ के निजी अस्पताल में ही इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से लोगों में रोना पिटना मच गया। महिला अपने पीछे एक चार साल की बेटी को छोड़ गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद चौहान का कहना है कि महिला की मौत की जानकारी हुई है। बराबर नजर रखी जा रही है। मृतका के परिवार की पहले ही जांच करके दवाएं दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें