फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री उड़वा और दौलतपुर में लगाएंगे जनचौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री उड़वा और दौलतपुर में लगाएंगे जनचौपाल
विज्ञापन

रायबरेली। प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन और नागरिक उड्डयन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी नई पहल करने वाले हैं। प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों से मोर्चा लेने वाले अमर नायक राना बेनी माधव बख्श सिंह के गांव उड़वा और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली दौलतपुर में जनचौपाल लगाएंगे। दोनों गांवों की सूरत बदलने की कोशिश तो होगी ही साथ ही मेला लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। विकास योजनाओं का लाभ गांव वालों को दिलाया जाएगा। मंत्री ने इस व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी डीएम और सीडीओ को दी है।
विज्ञापन

गत दिवस यहां आए मंत्री ने इस बात पर अपनी सहमति जताई कि स्वाधीनता संग्राम और हिंदी साहित्य में इन दोनों ही गांवों का अहम् योगदान है। जिले की इन दोनों ही विभूतियों को नमन करना हर सरकार और शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी से चर्चा कर योजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। शासन का प्रयास होगा कि इन दोनों महान विभूतियों की स्मृतियों को संजोए रखा जाए। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक राना बेनी माधव सिंह का जन्म जगतपुर विकास क्षेत्र के गांव उड़वा में हुआ था। उधर दूसरी ओर हिंदी खड़ी बोली को जन्म देने वाले आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म सरेनी विकास क्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें