चालक व सहयोगी पर बंधक बनाकर गैंगरेप का केस
डीह (रायबरेली)। किशोरी के साथ रेप के मामले में पुलिस ने मैजिक चालक व उसके सहयोगी के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
डीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोपालपुर गांव के पास मैजिक चालक व उसके सहयोगी ने किशोरी के साथ रेप किया था। किशोरी अपने मामा के घर जा रही थी। गुस्साए लोगों ने मैजिक को आग के हवाले कर दिया था, जबकि आरोपियों की जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को छुड़ाया था। देर रात पीड़िता थाने में ने मैजिक चालक नाजिम व गुड्डू निवासी मसूदगढा थाना जायस जिला अमेठी के खिलाफ अगवा करके बंधक बना कर धमकी देते हुए गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। थानेदार शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि पीड़िता मैजिक पर सवार होकर गोपालपुर थाना डीह निवासी अपने मामा के घर आ रही थी, तभी परसदेपुर से पीड़िता को अगवा करके गोपालपुर गांव के पास सड़क किनारे दोनों युवकों ने बंधक बना कर गैंगरेप किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।