फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्टा कांड में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्टा कांड में घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून की रात हुए नरसंहार के दिन किसी वाहन की चपेट में आकर घायल बुजुर्ग अमृतलाल प्रजापति की हालत रविवार को बिगड़ गई। उसे ऊंचाहार के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि नरसंहार वाले दिन बरगदहा निवासी अमृतलाल खेत गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस से सीएचसी जगतपुर और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर वह गांव आ गया था। रविवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी पत्नी रानी ने बताया कि उसकी पसली और पेट में दर्द है। पूरे शरीर में सूजन आ गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना वाले दिन से ही उसकी हालत खराब है, लेकिन उसकी कोई खोज खबर लेेने नहीं आया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें