ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
बछरावां (रायबरेली)। थानाक्षेत्र में गुरुवार की रात एक किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी।
बछरावां थानाक्षेत्र में लखनऊ-बनारस रेलखंड पर सारीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास रात को ट्रेन की चपेट में आने से गांव की ही रितू (16) पुत्री बैजनाथ की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया की बालिका मंदबुद्धि की थी और उसे सुनाई भी कम देता था। इसके चलते उसको ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी होगी और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। सुबह जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।