फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों में भेड़ियों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गांवों में भेड़ियों का आतंक
विज्ञापन

सबहेड - अतरेहटा में किसान की गाय पर हमला बोल किया घायल
- दहशत के चलते रात में ठीक से सो नहीं पा रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के छह गांवों में भेड़ियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार रात अतरेहटा गांव में एक किसान की गाय पर हमला बोलकर भेड़ियों ने उसे घायल कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों की नींद खुलने पर उन्होंने भेड़ियों को दौड़ाया तो वे जंगल में छिप गए। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है, लेकिन भेड़ियों को अब तक दबोच नहीं पाई है। दहशत का आलम ये है कि ग्रामीण ठीक तरीके से रात में सो नहीं पा रहे हैं।
महराजगंज तहसील क्षेत्र के अतरेहटा गांव के निवासी प्रदीप कुमार अवस्थी की गाय पर रात में भेड़ियों ने हमला बोल दिया। काटकर उसे घायल कर दिया। इससे पहले पूरे ढ़ोढ़े का पुरवा गांव में बछड़ा को जंगली जानवर ने घायल कर दिया था। पाली गांव के पास स्थित भट्ठे के पीछे एक गाय को घायल कर दिया था। करीब छह गांवों में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीण राजू शुक्ला, शत्रोह्न वर्मा, रमेशर आदि का कहना है कि भेड़ियों की वजह से दहशत है। जल्द भेड़ियों को पकड़वाया जाए। वन विभाग के रेंजर पीएस त्रिपाठी का कहना है कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा। ग्रामीण भी इसमें टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डीएफओ ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
तहसील क्षेत्र के पूरे ढोढे, पाली, रानी का पुरवा समेत आधा दर्जन गांवों में भेड़ियों के हमले के बाद डीएफओ उमाशंकर दोहरे गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और कहा कि जल्द भेड़िए दबोचे जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि फारेस्टर राममूर्ति मिश्रा, जीत बहादुर और दिनेश त्रिपाठी की अगुवाई में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में छहृ-छह लोग हैं। ये टीमें प्रभावित गांवों में कांबिंग करके भेड़ियों को पकड़ेंगी। उन्होंने बताया कि जो निशान मिले, उसके मुताबिक मवेशियों पर हमला बोलने वाले भेड़िए ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें