फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला
विज्ञापन

कहा, किसान विरोधी है भाजपा की सरकार, की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मध्य प्रदेश के आंदोलित किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसियों ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि मंदसौर में किसान पर गोलीबारी की जा रही है और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कांग्रेसियों ने भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को देश में अराजकता फैलाने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि एमपी के मंदसौर के किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आशीष द्विवेदी, सूर्यकुमार बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर मंदसौर में पुलिस ने किसानों पर बर्बरता की है। किसी भी कीमत पर किसानों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष शैलजा सिंह, मृत्युंजय शुक्ला, राहुल बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें