फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से 400 गांवों की बिजली गुल

Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। बृहस्पतिवार को बिजली की आवाजाही से लोगों को सुकून नहीं मिला। देर शाम तक 400 गांवों की बिजली पटरी पर नहीं लौट सकी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के गोराबाजार उपकेंद्र की लाइनों में बृहस्पतिवार को कई जगह फॉल्ट आए। इससे गोराबाजार, शिवपुरम, हर्षनगर, बस्तेपुर, जवाहर बिहार, फिरोज गांधी नगर, वैष्णोनगर, राजकीय कॉलोनी मोहल्ले की बिजली की आवाजाही का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।


ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह खंभे टूटे। विद्युत उपकेंद्र कठगर, जगतपुर और ऊंचाहार उपकेंद्र की लाइनों में फॉल्ट आने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। उपकेंद्र गदागंज, जगतपुर, लालगंज, बेहटा खुर्द, त्रिपुला से निकले मुंशीगंज फीडर से जुड़े करीब 400 गांवों की बिजली सुबह नौ बजे से गुल है। देर शाम तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन



पेड़ गिरने से बिजली बिजली आपूर्ति ठप
गदागंज/बछरावां। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के लालपुरधई रेलवे लाइन के निकट बारिश और हवा चलने से कदम का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। देर शाम तक पोल नहीं बदले जाने से 50 घराें की बिजली गुल है। अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि जानकारी हुई है। दूसरा पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में विशुनपुर उपकेंद्र से निकली बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर पड़े, इससे नौ खंभे टूट गए। देर शाम तक 25 हजार घरों की बिजली गुल रही।


बिजली न आने पर घेरा कार्यालय
शिवगढ़। क्षेत्र में बारिश और हवा से बिजली बेपटरी हो गई। दिनभर बिजली संकट झेलने पर जब शाम को बिजली नहीं आई, तो व्यापारियों ने उपखंड कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे से बिजली गुल है। इससे व्यापार प्रभावित रहा। शाम को भी बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें