रायबरेली। नौकरी के नाम पर बेरोजगार से 40 हजार रुपये की ठगी की गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज बडरुवा गांव निवासी सतीश कुमार के मुताबिक साल 2021 में मनिका रोड निवासी गया प्रसाद शुक्ला से मुलाकात हुई थी। उन्होंने एसकेएसपीसीएचआर मैनेजमेंट लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये लिया था। साथ ही सतांव ब्लॉक में सुपरवाइजर के पद पर ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पेयजल व्यवस्था रिपोर्ट देने के लिए नियुक्त पत्र भी दिया था। बाद में पता चला कि नियुक्त पत्र जाली है। उधर, गया प्रसाद का कहना है कि झूठा आरोप लगाया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद