फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 13 पदों के लिए 38 दावेदार, जीत के लिए कर रहे जोर आजमाइश

Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी घमासान तेज हो गया है। 13 पदों के लिए 38 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव जीतने के लिए सभी दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रतिद्वंद्विता अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए है। दोनों पदों पर दावेदार चुनाव जीतने के लिए वोटरोें को अपने पाले में करने के लिए प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में 20 मई को चुनाव होगा, जबकि मतगणना 21 मई को होगी। हर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को करने के लिए कचहरी के बाहर भी अलग-अलग जगहों पर बैठकें कर रहा है। किसी भी हालत में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कचहरी के पुराने दिग्गज अधिवक्ता भी अपने चहेते दावेदार को चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

ये प्रत्याशी मैदान में
चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राम प्रकाश सिंह, सुरेश यादव, शशिकांत पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह महामंत्री पद के लिए संजय सिंह, योगेंद्र दीक्षित, बृजेंद्र सिंह, अनिल कुमार अग्निहोत्री ने ताल ठोकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाल, संतोष कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश कुमार वाजपेयी, कलावती पाल, धर्मेश कुमार लोधी, राजकुमार मिश्रा, संजय कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेद्र सिंह बन्ना, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रीना रावत, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मिश्र, आनंद कुमार गुप्ता, राधेश्याम चौधरी चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें