रायबरेली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ अब आसानी ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक पहुंच सकेगा। शासन स्तर पर हुई भर्ती प्रक्रिया में जिले की 37 बेटियों का चयन मुख्य सेविका के पद पर हुआ है। सभी को बुधवार (आज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्तिपत्र देंगे। बेटियों को मंगलवार को बस से लखनऊ पहुंचाया गया।
जिले के ब्लॉकों में संचालित सीडीपीओ कार्यालय में मुख्य सेविकाओं की बेहद कमी है। ऐसे में गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र का सफल संचालन कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर पर मुख्य सेविकाओं के पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।
जिले की 37 बेटियों का चयन हुआ है। पूजा यादव, स्वेता सिंह, पूनम, अंजली पटेल, दीप्ति श्रीवास्तव, मीना सिंह, आस्था मिश्रा, शिखा पांडेय, अंकिता पटेल, कंचनलता, सरिता, शीलादेवी, प्रियंका चौधरी, मोनिका रावत, शालिनी चौधरी, नीलू पटेल, आकांक्षा पांडेय, प्राची सिंह, महिला यादव, पारुल वर्मा, प्रीती देवी, हेमा रावत समेत सभी चयनित 37 बेटियों को बस से मंगलवार को लखनऊ पहुंचाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया में जिले की 37 बेटियों का चयन मुख्य सेविका के पद पर हुआ है। बुधवार को सभी को लखनऊ में मुख्यमंत्री नियुक्तिपत्र देंगे।