फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े ट्रक-बस, 35 घायल

Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज में बुधवार को कोहरे के कारण ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 35 मुसाफिर घायल हो गए। इसमें से 16 गंभीर रूप से घायल मुसाफिरों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बस पर लखनऊ, सुल्तानपुर और अमेठी जिले के मुसाफिर सवार थे। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोबीच आ गए। इससे हाईवे पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया।

सुल्तानपुर डिपो की बस सवारियां भरकर लखनऊ जा रही थी, जबकि ट्रक लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहा था। बस पर करीब 35 मुसाफिर सवार थे। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सरैंया सलारपुर गांव के पास कोहरे से रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर दोनों वाहनों के फंसने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर थानेदार रामराघव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में रिंकी निवासी सादीपुर सुल्तानपुर, अब्दुल निवासी सुल्तानपुर, पूजा वर्मा निवासी सीतापुर, कंचनलता निवासी जानकीपुरम लखनऊ, रईश निवासी शुक्लागंज अमेठी, अरविंद निवासी आजाद नगर लखनऊ, महबूब अली निवासी लखनऊ, राजेश निवासी दिल्ली, रामराज सिंह निवासी जगदीशपुर, रजनी सिंह निवासी अमेठी, रामखेलावन निवासी लंबुआ सुल्तानपुर, सर्वजीत निवासी विवेक नगर सुल्तानपुर, राकेश कुमार, सुनील, श्यामलाल, अब्दुल खान निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें