फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 175 पटाखा दुकानों के लिए 330 फॉर्म बांटे

Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर तीन दिन के लिए लगने वाली पटाखे की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच कलेक्ट्रेट में फॉर्म बांटे गए। शहर में चार स्थानों पर लगने वाली पटाखे की 175 दुकानों के लिए 330 लोगाें ने आवेदनपत्र लिए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को लॉटरी से दुकानों का चयन होगा। जीआईसी और आईटीआई में पुराने पटाखा दुकानदारों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही फॉर्म लेने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्रागार के बाहर आवेदन पत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। एक-एक करके शस्त्र लिपिक प्रदीप कुमार सिंह ने 330 लोगों को आवेदनपत्र दिया। फॉर्म लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली।

इस बार जीआईसी, आईटीआई और गोराबाजार मैदान में 50-50 पटाखा दुकानें लगेंगी, जबकि मुंशीगंज में 25 दुकानें लगाई जाएंगी। जीआईसी और आईटीआई में पुराने पटाखा दुकानदारों का ही इस बार लाइसेंस दिया जाएगा। नए आवेदनों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। बुधवार को लॉटरी के बाद दुकानदारों का चयन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि शहर में चार स्थानों पर पटाखे की 175 अस्थायी दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें