फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.27 लाख ठगे

Sun, 30 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के सूदन खेड़ा मोहल्ले के एक दलित युवक को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के संदीप कुमार ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा निवासी नीरज सिंह कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि संदीप ने उसे रूस की एक कंपनी में डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन पर नौकरी का लालच दिया। नौकरी दिलाने के एवज में पीड़ित से उसने तीन किस्तों में डेढ़ लाख रुपये ले लिए। विदेश यात्रा से पहले उसने 43 हजार रुपये और वसूले।

संदीप तीन जुलाई को दिल्ली से फ्लाइट के जरिये दुबई पहुंचा। आरोपी ने उसे वहां कुछ दिन रुकने के लिए कहा। बताया कि वह पांच दिन होटल में रुका। उसने अपना खर्च खुद उठाया। नौ जुलाई को वह दुबई से रूस पहुंचा। वहां पहुंचकर जब उसने आरोपी की बताई गई कंपनी को खोजा तो कंपनी का कहीं पता नहीं चला। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि वह कई दिनों तक रूस में भटकता रहा। भारी खर्च उठाकर लौट सका। लौटने के बाद आरोपी की खोज की, लेकिन वह नहीं मिले। फोन पर बात हुई तो पैसा वापस मांगा, इस बात से नाराज आरोपी ने उसे जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस से न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर संदीप कुमार पर धोखाधड़ी व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें