फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 काउंटरों पर दाखिल होंगे परचे

Sun, 15 Nov 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के दावेदार 32 काउंटरों पर पर्चा दाखिल कर सकेंगे। पहले चरण में पांच ब्लॉकों में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बैरीकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले चरण में महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, हरचंदपुर, सतांव ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया ब्लॉकों में ही होगी।

महराजगंज में आठ, शिवगढ व सतांव में सात-सात, हरचंदपुर और बछरावां ब्लॉक में पर्चा दाखिल करने के लिए पांच-पांच काउंटर खोले गए हैं।

बीडीओ कमलेश सोनी ने महराजगंज ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सभी आरओ, एआरओ पर नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी रहेगी। पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को होगा। पहले चरण में ग्राम प्रधान के 255 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3261 पद हैं।

प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों के साथ आने वाले उनके समर्थकों को रोकने के लिए ब्लॉक परिसर में बैरियर लगाए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक नामांकन स्थल के पहले ही समर्थकों को रोक दिया जाएगा। इस दौरान समर्थक नारेबाजी या फिर हंगामा करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन शीतला प्रसाद अधिकारी प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें