फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें प्रत्याशी: प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें प्रत्याशी
विज्ञापन

रायबरेली। कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में शुक्रवार को प्रेक्षक (सामान्य) सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों के साथ बैठक की। प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय व पवित्र कार्य को सकुशल, निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूरा सहयोग करें। प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें।

प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन में मतदान के समय किसी भी प्रकार का संशय न रहे। आयोग और प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले में निष्पक्ष और भय रहित चुनाव संपन्न हो। आयोग द्वारा प्राप्त सुरक्षा बल उपलब्ध रहेगा। यदि किसी भी प्रकार का कहीं कोई दिक्कत हो या किसी स्तर से मतदान प्रभावित हो सकता है तो उसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं सी-वीजिल एप पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वर्तमान में 8,91,978 पुरुष और 8,05, 874 महिला मतदाता हैं। अन्य 50 मतदाता हैं। कुल 16,97,902 मतदाता है। इसी प्रकार अमेठी संसदीय क्षेत्र सलोन में कुल 34,62,95 वोटर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 12781 (दिव्यांग) मतदाता है।

2256 मतदेय स्थल तथा 1452 मतदान केंद्र, 19 जोन, 168 सेक्टर है। क्रिटिकल बूथ 249 तथा बल्नरेबिल बूथ 44 हैं। जहां मतदान के दिन विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 220 बूथ की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। जिले में छह सखी बूथ तथा छह मॉडल बूथ बनाए गए हैं। एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, अतुल गुप्ता, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन, चंद्र प्रकाश गुप्ता, स्नेहलता त्रिवेदी, प्रियंका अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें