फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमले पर हर ओर दिखा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हर तरफ उठी शहादत का बदला लेने की मांग
विज्ञापन



रायबरेली। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की घटना के बाद से आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर रविवार को सुबह से देर शाम तक पुष्पांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।


विभिन्न संगठनों के लोगों ने रविवार को भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च निकालने के साथ ही पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। इस दौरान हर तरफ जवानों की शहादत का बदला लेने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग उठी।
विज्ञापन



ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने रविवार को शहीद चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। आइसा नेता टीपू सुल्तान ने कहा कि ये पाकिस्तान की कायराना हरकत है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान अहमद सिद्दीकी, मोहसिन खान, दीपक, अजय आदि उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय लोकदल ने शहीद चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समरजीत सिंह, रामचंद्र मिश्र, धुन्नी सिंह भदौरिया, गयाप्रसाद, रामहर्ष आदि मौजूद रहे।


बीएसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ आतंकी हमले की कठोर निंदा की। बाद में नारे लगाते हुए शहीद चौक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


सेवारत स्वर्णकार संस्थान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हाथी पार्क से शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भौमेश कुमार सोनी, सुशील वर्मा, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।


राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ओमप्रकाश मिश्र, शिवम त्रिवेदी, अजय वाजपेयी, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


समाजवादी पार्टी कार्यालय में नगर इकाई की बैठक में पारुल वाजपेयी, डॉ. एमआई जावेद, जफर इकबाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हलोर ने जुलूस निकाला और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदीप पटेल, दुर्गाशंकर मिश्र, संजय मिश्र, उमाकांत पांडेय, आंचल मिश्रा, शहाबुद्दीन, नईम, कलीम आदि मौजूद रहे।


शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इसमें लवकुश मिश्र, योगेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष, अंकित सिंह, मनीष सिंह मौजूद रहे।


परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के मेन चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर कुंवर प्रताप सिंह, आशू जायसवाल, कमलचंद्र वैश्य, रमेश कौशल, संजय पांडेय मौजूद रहे।


हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को इन्हौना कस्बे में पाकिस्तान की अर्थी निकाली, फिर उसे पीटते हुए सेमरौता कस्बे के रामगंज चौराहे पर फूंक दिया। इस दौरान हिमांशु अवस्थी, राहुल गुप्ता, अरुण कुमार, विकास सिंह, गोपी वाजपेयी आदि मौजूद रहे।


शेखनगांव स्थित रामदुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें प्रधानाचार्य निशा यादव, माया, लक्ष्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



इन्हौना चौराहे पर कांग्रेसी नेता चौधरी वहाज अख्तर, जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें अब्बास फौजी, फुरकान, शमीम उर्फ शम्मू, वसीम, अयोध्या मौर्य, अरविंद गुप्ता, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें