फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका में दिखता इंदिरा गांधी का अक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ष 2004 से अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में चुनाव की कमान संभालने वाली प्रियंका वाड्रा अब सक्रिय राजनीति में उतर आई हैं। प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी का अक्स दिखता है। बिल्कुल दादी की तरह ही उनमें आत्मविश्वास और तीखे तेवर दिखते हैं। यही नहीं अपनी दादी की तरह उनका रूप भी दिखता है। उनमें इंदिरा गांधी की तरह राजनीति को समझने की कला भी है। अमर उजाला ने कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों से बात की तो उन्होंने कुछ इसी तरह अपनी बात रखी और कहा कि इस बार प्रियंका की अगुवाई में न सिर्फ पार्टी यूपी में बल्कि पूरे देश में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन



राजनीतिक परिपक्वता का दिया परिचय
हमारा परिवार हमेशा कांग्रेस से जुड़ा रहा। पिता पंडित गयाप्रसाद शुक्ला उर्फ गुरुजी का पूरा जीवन कांग्रेस में बीता। इंदिरा गांधी यहां आती थीं और पिता से ही संगठन के बारे में जानती थीं। इंदिरा गांधी की तरह उनकी पोती प्रियंका वाड्रा भी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। रायबरेली और अमेठी में प्रियंका ने राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया और नतीजा यह रहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने रायबरेली और अमेठी में जीत हासिल की। प्रियंका में इंदिरा गांधी की तरह तीखे तेवर दिखते हैं।
- जगदीश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी


हर बात को ठीक तरह से समझती हैं
पार्टी में जुड़ने का मौका मिला। हर चुनाव में उनके साथ रहा और उनकी राजनीतिक क्षमता को करीब से देखा। इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका वाड्रा में भी आत्मविश्वास रहता है। हर बात को ठीक तरीके से समझती हैं। लोगों से मिलती हैं और उनसे संगठन के बारे में फीड बैक लेती हैं। उनमें न सिर्फ खून का रिश्ता है, बल्कि उनके गुण भी प्रियंका में दिखते हैं। आत्मविश्वास भी इंदिरा गांधी की तरह झलकता है। उनकी अगुवाई में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

- विनय द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी


प्रियंका दादी की तरह ही कर्मठ
अत्यंत गर्व है कि मुझे इंदिरा गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ उनके मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला। इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं जीवन का प्रभाव प्रियंका पर भी पड़ा। अपनी दादी की तरह प्रियंका कर्मठ हैं। दृढ़ निश्चय और अदम्य साहस उनमें दिखता है। हर कार्य को समय से करने की भूख उनमें है। निश्चित तौर से प्रियंका भी अपनी दादी के नक्शेकदम पर चलकर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
-सुरेशचंद्र दीक्षित, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सतांव


इंदिरा गांधी की तरह कार्यों को अंजाम दे रहीं प्रियंका
हमेशा कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा रहा। गांधी परिवार को करीब भी देखने को मौका मिला। इंदिरा गांधी के तल्ख तेवर रहते थे। समय से हर कार्य को करना पसंद करती थीं। जनता से जरूर मिलती थीं। खासकर रायबरेली के अलावा दिल्ली जाने पर इंदिरा जी पहले अपने जिले के लोगों से मुलाकात करती थीं। कुछ इसी तरह प्रियंका भी हैं, जो अपनी दादी की तरह अपने कार्यों को अंजाम दे रही हैं। उनमें दादी की तरह आत्मविश्वास झलकता है।
- निशिकांत सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य


पदाधिकारी व कार्यकर्ता में नहीं करतीं भेदभाव
जब भी प्रियंका वाड्रा रायबरेली दौरे पर आती हैं तो संगठन की समीक्षा जरूर करती हैं। वह सभी का सम्मान करती हैं और एक राजनीतिक पुरोधा की तरह संगठन के कामकाज के बारे में जानती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका अपने काम को अंजाम देती हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता में कोई भेदभाव नहीं करती हैं। सबको एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का हमेशा आह्वान करती हैं।
- पंकज तिवारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, राही


सबको भाता है प्रियंका का व्यक्तित्व
प्रियंका में बिल्कुल उनकी दादी की तरह आत्मविश्वास दिखता है। उनका व्यक्तित्व सबको भाता है। हर बात को बेहतर ढंग से समझाती हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में हर बार उनकी मां सोनिया गांधी भारी मतों से जीत हासिल करती हैं। इस बार प्रियंका को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वह बेहतर ढंग से निभाएंगी।
विज्ञापन

- राकेश सिंह राना, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, जगतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें