रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के खागीपुर सड़वा चौराहा पर शुक्रवार को दशहरा मेले और रावण दहन का आयोजन हुआ। राम के बाण छोड़ते ही अहंकारी रावण धू-धू कर जल गया।
रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए। मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की।
खागीपुर सड़वा में आयोजित दशहरा मेला व रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले राम बारात निकाली गई। खागीपुर सड़वा से निकली राम बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
सुधांशू मौर्य ने राम, प्रशांत मौर्य ने लक्ष्मण, सौरभ मौर्य ने सीता, अजय कुमार ने हनुमान की भूमिका में रहे। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध हुआ।
राम के बाण छोड़ते ही रावण धू-धू करके जल गया। मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की। जलेबी की दुकान पर अधिक भीड़ दिखी।