फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ पर 200 कुल्हड़ का जुर्माना, आज जमा कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ पर 200 कुल्हड़ का जुर्माना, आज जमा कराएंगे
विज्ञापन



रायबरेली। प्लास्टिक के गिलास में चाय देना सीएमओ को भारी पड़ गया। नाराज सीडीओ ने सीएमओ पर 200 कुल्हड़ का जुर्माना लगाने के साथ ही 15 जून को नाजिर के पास पैसा जमा कराने के आदेश दिए। बैठक के दौरान सीडीओ के सख्त तेवर देख अफसर भी हैरत में पड़ गए।


दरअसल, इंद्रधनुष अभियान में टीकाकरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम बचत भवन में बैठक चल रही थी। इस दौरान बैठक में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को प्लास्टिक के गिलास में चाय बांटी जा रही थी।
विज्ञापन



तभी सीडीओ राकेश कुमार की इस पर नजर पड़ गई। उन्होंने सीएमओ को बुलाया और तत्काल प्लास्टिक के गिलास हटाने की हिदायत दी। साथ ही सीएमओ डॉ. डीके सिंह पर 200 कुल्हड़ों का जुर्माना लगा दिया।


साथ ही कुल्हड़ खरीदने के लिए पैसा 15 जून को नाजिर के पास जमा कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने बताया कि डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी दफ्तरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी संजीदा हों।
विज्ञापन



बैठक में प्लास्टिक की चीजों व पॉलीथिन का प्रयोग भी वर्जित है। उन्होंने बताया कि जो भी सरकारी दफ्तर में प्लास्टिक का प्रयोग करेगा, उस पर कुल्हड़ों का जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. एसके चक सहित सभी अधीक्षक व अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें