फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलियाकोट के एक फीडर में तीन बार हुई ट्रिपिंग, लिया गया शटडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटने व ट्रिपिंग से 40 हजार आबादी बेहाल
विज्ञापन



रायबरेली। अघोषित कटौती और फॉल्ट से पर्याप्त विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। गुरुवार को भी तेलियाकोट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली प्रभावित रही।


इस इलाके में तार टूटने और ओवरलोड के कारण कई बार बिजली कटौती हुई। इंदिरा नगर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को भी ट्रिपिंग से जूझना पड़ा।


तेलियाकोट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह से ही बिजली कटौती की समस्या नजर आई। सुबह करीब 11.30 बजे गुलाब रोड इलाके में विद्युत लाइन का तार टूट गया, जिससे ट्रिपिंग हो गई।
विज्ञापन



हालांकि 10 मिनट बाद ही आपूर्ति चालू कर दी गई। फाल्ट खोजने का काम शुरू हुआ तो तार टूटने की घटना का पता चला। इस पर दोपहर लगभग 12.20 बजे शटडाउन लिया गया।


तार जोड़ने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस दरम्यान उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर को बंद रखा गया। नतीजतन किला बाजार, कहारों का अड्डा, गुलाब रोड, सब्जी मंडी, अंदरून किला, कजियाना, तेलियाकोट, फाटक अब्दुल्ला खां समेत कई मोहल्लों की लगभग 40 हजार आबादी को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा और भीषण गर्मी से जूझना पड़ा।


भले ही फाल्ट ठीक करके विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई हो, लेकिन एकाएक लोड अधिक पड़ने से दोपहर 1.40 बजे फिर ट्रिपिंग हो गई।


कुछ देर बाद लाइन चालू हुई तो तीसरी बार दोपहर 2 बजे लाइन ट्रिप हो गई तो फिर से आपूर्ति चालू करने में समय लगा। बुधवार की रात भी इन इलाकों की बत्ती कई बार गुल हुई।
विज्ञापन



इसी तरह इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र में भी ओवरलोड के कारण कई बार कटौती हुई। तेलियाकोट के अवर अभियंता हेमंत का कहना है कि फाल्ट के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, वह छुट्टी पर हैं।


एसडीओ अमित श्रीवास्तव का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग होती रहती है, लेकिन आपूर्ति दोबारा चालू करने में 5-10 मिनट ही लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें