फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सौभाग्य योजना की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन तीन हजार लोग बने बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन


सीन एक : 300 लोगों ने लिया कनेक्शन
ऊंचाहार के अरखा गांव में पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से लगाए गए सौभाग्य योजना में कनेक्शन लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कनेक्शन प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। यहां पर करीब 150 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए गए। विधायक ने योजना को सराहनीय बताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से इसका लाभ लेने पर जोर दिया। कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को अब बिजली की रोशनी नसीब हो सकेगी। वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन घनश्याम ने बताया कि यहां पर 300 लोगों ने कनेक्शन के आवेदन किए। इसमें 150 गरीबों को मुफ्त करने दिए गए।

सीन दो : एलईडी बल्ब पाकर खिले चेहरे
विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर क्षेत्र के लखनापुर गांव में कनेक्शन लेने आई उर्मिला को उम्मीद ही नहीं थी इतनी जल्दी उन्हें कनेक्शन मिल जाएगा। घर में एक एलडी बल्ब और केबल, मीटर सब पाकर उन्हें खुशी का ठिकाना नहीं था। पूछने पर बताया कि कई बार सोचा बिजली कनेक्शन ले लें, लेकिन कई खामियां बताकर लौटा दिया गया। इसी तरह हरचंदपुर के अशोक कुमार ने बताया कि इतने सस्ते में कनेक्शन कभी नहीं हुआ। वह भी हर महीने 50 रुपया किस्त पर। क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह, अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव, एक्सईएन एके दोहरे ने कनेक्शन वितरित किए। एसडीओ एसएन यादव ने बताया कि 80 एपीएल और 30 बीपीएल परिवारीजनों को कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


सीन तीन : 58 लोगों को मिला कनेक्शन
डलमऊ तहसील क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में लगे कैंप में आई विटाना, अखिलेश को आवेदन करने के साथ ही मीटर, एलटी, केबल सब कुछ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कहा कि शाम को उनके घर ढिबरी की टिमटिम की जगह दूधिया रोशनी रहेगी। कैंप में सुबह तो सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन दोपहर बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंशाराम, अखिलेश, जगजीवन ने भी कनेक्शन पाकर काफी खुशी दिखे। एसडीओ भईयालाल, अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि कैंप में 58 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 35 बीपीएल और 23 एपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए गए।

रायबरेली। पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से रविवार को जिले में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) की शुरुआत हो गई। 28 गांवों में कैंप लगाए गए। पहले दिन 280 परिवार ढिबरी की रोशनी के बजाय दूधिया रोशनी से भर गए। तीन हजार से ज्यादा लोग बिजली उपभोक्ता बने। मुफ्त कनेक्शन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कैंपों में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनधियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। करीब 1100 परिवारीजनों को निशुल्क दिए गए। उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके दोहरे की देखरेख में 13 स्थानों पर कैंप लगाए गए। यहां पर 320 बीपीएल, जबकि 908 एपीएल परिवारीजनों को कनेक्शन दिए गए। इसी तरह वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता धनश्याम की देखरेख में नौ गांवों में कैंप लगाए। यहां पर 403 बीपीएल, जबकि 757 एपीएल परिवारीजनों को कनेक्शन दिए गए। वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन पीके सिंह ने बताया कि छह गांवों में कैंप लगाया गया। इसमें 378 बीपीएल और 370 एपीएल परिवारिवारों को कनेक्शन दिए गए।

आगे भी लगाए जाएंगे कैंप
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में कुल 3136 आवेदन आवेदन आए थे। सभी को कनेक्शन को दे दिया गया है। प्रत्येक कैंप पर 10 उपभोक्ताओं के घरों में एलडी बल्ब, केबल, मीटर, एक स्विच लगाकर दिया गया है। 280 लोगों के यहां बिजली आपूर्ति भी शुरू करा दी गई है। जो उपभोक्ता कैंप में नहीं पहुंच सके। वह अगले सप्ताह लगने वाले कैंप में आवेदन करके कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन


कनेक्शन की किट पाकर खिले चेहरे
राही-खीरों (रायबरेली)। सौभाग्य योजना के तहत राही ब्लॉक क्षेत्र के गोदवारा और खीरों के चकगजराज गांव में मेगा कैंप लगाया गया। दोनों जगह बीपीएल और एपीएल परिवारों को कनेक्शन वितिरित किए। गोदवारा में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गौतम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि कैंप में 100 बीपीएल व 150 एपीएल कार्डधारकों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसमें 10 लोगों को कनेक्शन किट एलडी बल्ब, केबल, मीटर समेत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शेष उपभोक्ताओं को बाद में किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान हंसराज चौरसिया, अनिल शर्मा मौजूद रहे। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के चकगजराज गांव में अवर अभियंता रामनाथ की देखरेख में कैंप लगा। इसमें 22 एपीएल और 80 बीपीएल सहित कुल 102 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिये गए। इस मौके पर एसडीओ रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें