फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा के सिर बंधा पहली महिला अध्यक्ष का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अदिति के मेहनत लाई रंग
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को पहली महिला अध्यक्ष बनने का ताज मिल गया है। लोगों का कहना है कि विधायक अदिति सिंह की मेहनत रंग लाई है। पहली बार नगर पालिका को महिला के लिए आरक्षित किया गया। अब तक जितने भी चुनाव हुए, उन सभी चुनावों में अध्यक्ष की कुर्सी पर पुरुषों का ही कब्जा रहा है। अब पहली बार नगर पालिका में महिला अध्यक्ष की अगुवाई में शहर में विकास कार्य होंगे। जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेसियों ने खुशी की लहर दौड़ गई। जिले की नगर पंचायताें में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब होने के साथ ही नगर पालिका के अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के बाद कांग्रेस ने अपनी लाज बचा ली है। नगर पालिका के अध्यक्ष की सीट के लिए सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिन-रात बहुत मेहनत की। अदिति के लिए यह सीट चुनौती बन गई थी। जीतने के बाद यही सुनने को मिल रहा है कि अदिति की मेहनत से ही पूर्णिमा को सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें