फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सपा के रामबाबू विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
भेदभाव रहित होगा लालगंज का विकास : रामबाबू
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष चुने गए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामबाबू गुप्ता ने कहा कि भेदभाव रहित विकास का काम होगा। विकास पुरुष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में नगर का भरपूर विकास कराया जाएगा। बिजली, पानी और सफाई प्राथमिकताएं होगी। भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। नागरिकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जीत का श्रेय लालगंज नगर की जनता को दिया। उन्हें 3,267 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी श्याम शंकर उर्फ पप्पू कौशल को 1708 मत मिले। नगर पंचायत लालगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव में 17 मतदाताओं ने नोटा पर मोहर लगाई। रामबाबू के जीतने पर लालगंज में जशभन का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे दगाए और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। फूलमालाओं से लादकर रामबाबू का स्वागत किया। रामबाबू ने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण में घूमकर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। जुलूस में उनके साथ पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अजय रस्तोगी, मिनी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें