फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 गांवों के प्रधानों व अफसरों ने स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
32 गांवों के प्रधानों व अफसरों ने स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन

रायबरेली। विश्व शौचालय दिवस के मौके पर रविवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ओडीएफ के लिए दूसरे चरण में चिह्नित 32 गांवों के प्रधानों और अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। गांवों को दिसंबर महीने तक हरहाल में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने कहा कि गांवों को ओडीएफ करने में सबसे अच्छा काम करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा, इसलिए प्रधान गांवों में प्रसाधन कक्ष बनवाने में तेजी लाएं। यदि उन्हें इस कार्य में कोई समस्या आ रही है तो वे इसके बारे में उन्हें बताएं। हर प्रकार की समस्या का निदान कराया जाएगा, लेकिन समय से लक्ष्य की पूर्ति करके गांवों को ओडीएफ करना है। सीडीओ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी गांव ओडीएफ हों और सभी घरों में प्रसाधन कक्ष हों। इस मंशा को पूरा करना है। इसमें कोई भी पीछे न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सीके वर्मा ने कहा कि ओडीएफ के लिए चिह्नित गांवों को प्रसाधन कक्षों के निर्माण के लिए पहली किस्त दी गई है। जिन गांवों से दूसरी किस्त के लिए डिमांड आ गई है, उन गांवों के लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त भी भेज दी गई है। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चिह्नित गांवों में प्रसाधन कक्षों का गुणवत्ता पर ध्यान रखें। प्रसाधन कक्षों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानों व मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांवों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही शत प्रतिशत घरों में प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराकर उनका प्रयोग भी लाभार्थियों से कराने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राहुल सिंह, एडीओ पंचायत श्रवण श्रीवास्तव, सर्वेंद्र सिंह चौहान के अलावा प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें