फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए 15 तो सदस्य पद के लिए 52 निर्दलीय ठोंक रहे ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिले
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। नगर निकाय चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। आरओ अजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के सभी 22 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। केसी गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी, अनूप बाजपेयी को कांग्रेस, असरफ को बसपा, रामबाबू को समाजवादी पार्टी, सरला को आम आदमी पार्टी, सलीम को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, राजकुमार को सबका दल यूनाइटेड पार्टी का चुनाव चिह्न दिया गया। इनके अलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। बताया कि नगर पंचायत लालगंज में वार्ड नंबर एक से 15 तक में सदस्य पद के लिए 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 67 में से 15 प्रत्याशी राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें