फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केरल में हो रही हिंसा के विरोध में नाराजगी जताया। एफजी डिग्री कॉलेज से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। केरल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को सौंपा।
जिला संयोजक अंकुर गुप्ता ने कहा कि केरल में जिस प्रकार से हिंसा हो रही है, उसकी जानकारी सभी को है। लोकतंत्र के खिलाफ हिंसा करके आम जनमानस को डराना आम बात हो गई है। केरल में लोगों की निर्मम हत्या हो रही है। केरल के मुख्यमंत्री के गृह जनपद में 69 राजनीतिक हत्याएं हुई हैं। पिछले साल 701 बचे लापता हो गए, इसमें 478 लड़कियां थी। इससे साबित होता है कि मानव तस्करी भी केरल में पूरी तरह से हावी हो चुकी है। विद्यार्थी परिषद 11 नवंबर को रैली निकाल इन घटनाओं का विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर मंत्री शुभम् पाठक ने कहा कि परिषद कार्यकर्ता वहां की सरकार की कार्यशैली को बेनकाब करेंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री दीपक कुमार, तहसील संयोजक आशीष जायसवाल, प्रदीप पटेल, सत्यम साहू, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें